एमिरात में तापमान ५० से ऊपर पहुँच गया है.कल के अखबार में हमारे शहर में ५१ डिग्री तापमान बताया गया है।
घर के बाहर निकल कर ज़रा देर को आप छाया में ही खड़े हो जाए तो पहने हुए कपड़े तक एकदम गरम हो जाते हैं।
रात ९ बजे भी फर्श गरम रहता है और नल का पानी गुनगुना।
ए.सी.१८ [न्यूनतम] डिग्री पर रखे हुए हैं फिर भी कमरे ठंडे नहीं हो रहे.न जाने आगे -आगे कैसा हाल हो?