
शोभा डे
जन्म -१९४८, जन्म स्थान -महाराष्ट्र.,व्यवसाय- भूतपूर्व मॉडल,प्रसिद्ध कॉलमिस्ट और उपन्यासकार
वास्तविक नाम -शोभा राजध्यक्ष
शोभा डे एक विवादस्पद नाम है .लेकिन जो इन्हें करीब से जानते हैं वे मानते हैं कि उनमें गहरी अंतदृष्टि और शहरी संस्कृति की समझ है.
उन्हें लोग उनकी बेबाक अभिव्यक्ति के कारण भी जानते हैं .भारत में किताबों के ज़रिये सेक्स क्रांति लाने वाली महिलाओं में उनका नाम पहले लिया जाता है.
उनका लिखा एक लेख कल उनके ब्लॉग पर पढ़ा ,शायद बहुत लोग इस सच्चाई को जानते हों परन्तु मेरे लिए यह बहुत ही चौंकाने वाली थी.
अपनी एक मित्र के साथ इस लिंक को शेयर किया तो उस ने मुझे यही कहा कि ये बातें सब जानते हैं!शायद मैं दुनिया से कटी हुई हूँ जिसे ये बातें नयी लगीं.
मॉडल विवेक बाबाजी के दर्दनाक अंत ने एक बार फ़िर से ग्लेमर की दुनिया के राज़ दुनिया के सामने ला दिए.