स्वदेश वापसी /दुबई से दिल्ली-'वन्दे भारत मिशन' Repatriation Flight from UAE to India

'वन्दे भारत मिशन' के तहत  स्वदेश  वापसी   Covid 19 के कारण असामान्य परिस्थितियाँ/दुबई से दिल्ली-Evacuation Flight Air India मई ,...

August 10, 2010

आसमान पर चलना ....कैसा लगता है??


कभी सोचें कि आसमान पर चलना कैसा लगता है तो ये तो वही बता सकता है न जो आसमान पर चल कर आया हो?अगर मैं कहूँ कि मैं आसमान पर चल कर आई हूँ तो?
हाँ ,मेरा यह अनुभव भी कुछ इसी तरह का है जब मैं दुनिया की सब से बड़ी इमारत पर सबसे ऊँचे डेक पर घूम कर वहाँ से धरती को देखने का एक रोमांचक अनुभव ले कर आई हूँ.

दुनिया की सबसे ऊँची मानवनिर्मित इमारत संयुक्त एमिरात के शहर दुबई में है.विज्ञान और तकनीक ,इंसानी सूझ बूझ और मेहनत का नमूना. इस अजूबे को बनाने में अतर्राष्ट्रीय कम्पनियाँ ,एक्सपर्टस,तकनीशियन और १०० से अधिक देशों के १२००० मजदूरों की दिन रात की मेहनत लगी है.यह भी सच है कि इस में सब से अधिक योगदान भारतीय तकनीशियन और मजदूरों का है.यह आप वहाँ की तस्वीर दीर्घा में भी देख सकते हैं.

July 16, 2010

कतरनें


kids-laughing ७ जुलाई को स्कूल के पहले सत्र का आखिरी दिन था.शाम को ओपन हाउस और उसके बाद से बच्चों की गरमी की छुट्टियाँ शुरू हो गयीं,पूरे दो महीने की छुट्टियाँ हैं यानी सितम्बर में ईद के बाद ही स्कूल खुलेंगे.बच्चों की मौज लेकिन जाएँ कहाँ ?गरमी इतनी है बाहर खेल नहीं सकते सब इनडोर गेम्स /activities पर ही निर्भर रहेंगे.

गरमी की बात क्या कहें?हर साल की तरह अपने रंग में है..वही कहानी नल में दिन में इतना गरम पानी आता है कि हाथ नहीं लगा सकते ,सुबह आठ के बाद नहाना हो तो पानी भर कर ठंडा कर के इस्तमाल करना होता है और तो और रात के १ बजे भी पानी ठंडा नहीं होता है.अब आप कहेंगे पानी तो होता है न..हाँ ये भी सही है ,पानी तो २४ घंटे होता है.लेकिन नगरपालिका का पानी घर की टंकी में भरता है न कि भारत की तरह सीधा घर के पाईपों में आता है और आम तौर पर पीने का पानी बोतल वाला ही इस्तमाल किया जाता है.