स्वदेश वापसी /दुबई से दिल्ली-'वन्दे भारत मिशन' Repatriation Flight from UAE to India

'वन्दे भारत मिशन' के तहत  स्वदेश  वापसी   Covid 19 के कारण असामान्य परिस्थितियाँ/दुबई से दिल्ली-Evacuation Flight Air India मई ,...

November 5, 2008

कहीं दूर चलें..



कहीं दूर चलें
-------------
सोचती हूँ आज ,कहीं दूर चलें,

गुनगुनाती शाम के धुंधलके में,
चाँद की रोशनी के मद्धम होने तक ,
तुम करो बातें और मैं सुनती जाऊँ .

फूलों की खुशबू और झरने के मधुर स्वर,
गिरते पानी की बूंदों को हवा -
-मेरी अलकों पर मोती सा सजाती ,
माथे पर गिरी बूंदों को तुम्हारी उँगलियों की छुअन-
सोयी आरजूएं जगा जाती लेकिन..
अधरों पर आ कर हर बात ठहर जाती.

रात की तन्हाईयों में ,सुबह ओस के गिरने तक...
दिल की हर उलझन सुलझ जाए,
रुसवा न हो चाहत ये ख्याल रहे...
रूह में उनकी मेरी रूह
यूँ समा जाए...

सोचती हूँ आज कहीं दूर चलें..

[--Alpana Verma]

October 27, 2008

दीपावली की शुभकामनाएँ[-अल्पना]

ब्लॉग जगत के सभी साथियों को मेरा प्यार भरा नमस्कार। आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनायें। 

इस पावन पर्व पर आप सभी की हर मनोकामना पूर्ण हो।

संभवत आप मुझे भूल गए होंगे [??] क्योंकि मैं कई दिनों से ब्लॉग पर अनुपस्थित रही हूँ।

लेकिन मुझे आप सब का प्यार- दुलार सब याद है। [शीघ्र ही अपनी रचनाएँ पोस्ट करुँगी] .

मेरी तरफ से ये मिठाइयाँ  स्वीकार करें  :)

धन्यवाद!

-आभार सहित--अल्पना