Tuesday, July 7, 2009

राजस्थानी लोकनृत्य और 'बवादी मॉल '

पिछले महीने ही एक नया मॉल हमारे शहर 'अलैन 'में खुला,पहले यहाँ बड़े शौपिंग मॉल दो ही थे -एक अलैन मॉल ,दूसरा अल जिमी मॉल.
यह अब तक का सब से बड़ा मॉल है जहाँ ४०० +दुकाने हैं और ११०० लोगों तक के खाने का फ़ूड कोर्ट ,८ सिनेमा थिएटर हैं जिस में एक VIP थिएटर होगा जो यहाँ अपनी तरह का पहला सिनेमा हॉल होगा और पार्किंग स्पेस 3,५०० की है .[Built Up Area-145,000 m² (1,561,000 ft²)-(excluding Parking)
इस मॉल के प्रमोशन के लिए इस बार यहाँ'Around the world in 80 days' एक स्कीम चलायी जा रही है जहाँ विभिन्न देशों के लोक कलाकार परफोर्म कर रहे हैं.
जुलाई ४ से जुलाई १० तक के दिन भारतीय कलाकारों के लिए हैं,शाम ६ से ९ बजे तक कार्यक्रम चलता है.
इन लोक कलाकारों को भारत से बुलवाया गया है.अलैन में अपनी तरह का यह अनूठा प्रोग्राम है.
मैं वहां से उस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें और रिकॉर्डिंग ले कर आई हूँ,आशा है आप को पसंद आयेगी.

[तस्वीरों को बड़ा देखने के लिए उन पर क्लीक करीए.]